फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के पास से मात्र 30 सेकंड में बाइक चोरी

Digvijay Singh Updated Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के पास नंद मार्केट से एक युवक ने मात्र 30 सेकंड में बाइक चोरी कर ली। बाइक चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। बाइक चालक की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चुराने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। नंद मार्केट में कपड़े की दुकान के मालिक प्रशांत कुमार ने बादशाहपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि 10 अक्तूबर को उसने अपनी बाइक को दुकान के बाहर खड़ा किया था। शाम करीब 6.30 बजे जब वह घर जाने के लिए बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। प्रशांत ने बाइक के बारे में आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक युवक बाइक चोरी करते हुए दिखाई दिया। युवक ने कुछ ही सेकंड में मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोल लिया और बाइक को स्टार्ट करके ले गया। यह घटना बादशाहपुर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई थी। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर बाइक चोरी करने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें