फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: टेकचंद नगर में जलभराव से बदहाल हालात, एक साल से नहीं हुई नाले की सफाई

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 14 Apr 2026 09:13 PM IST

न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित होने के बावजूद टेकचंद नगर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पिछले करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई लोगों ने अब इसके समाधान की उम्मीद भी छोड़ दी है। सेक्टर-104 स्थित टेकचंद नगर के प्रवेश द्वार, सर्विस रोड और आसपास की ग्रीन बेल्ट में जलभराव से हालात बदतर हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड के किनारे बने नाले की करीब एक साल से सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रीन बेल्ट में भरे पानी के कारण हरियाली भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के निवासी अशोक गुप्ता, सतीश, महक सिंह तथा दुकानदार त्रिलोक चंद और महेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें