फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने महिला दोस्त को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

राहुल तिवारी Updated Thu, 23 Oct 2025 04:48 PM IST

गुरुग्राम में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उद्योग विहार थाना के अंतर्गत डूंडाहेड़ा गांव में एक युवक ने महिला दोस्त द्वारा बातचीत बंद करने पर गुस्से में कट्टे से गोली चला दी। गोली महिला के कंधे पर लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके कट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी विपिन (31 वर्ष) और घायल महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी शिवांगी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी विपिन एक निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। आरोपी व पीड़ित महिला आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले पीड़ित महिला ने आरोपी विपिन से बात करना बंद कर दिया था। विपिन ने कई बार शिवांगी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने बातचीत करने मना कर दिया था। इससे परेशान व गुस्से में होकर विपिन ने बृहस्पतिवार की सुबह डूंडाहेड़ा गांव में शिवांगी पर गोली चला दी। गोली शिवांगी के कंधे पर लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें