गुरुग्राम में सेक्टर-49 स्थित पार्क अस्पताल में युवक की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। युवक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बुधवार रात को सड़क पर जाम लगा दिया।सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। मृतक की पहचान सेक्टर -66 निवासी अजरुल इस्लाम के रूप में हुई है। आरोप लगाया गया कि युवक को सोमवार को सड़क हादसे में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत 24 घंटे पहले ही हो गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर लगातार पैसे वसूलते रहे।