बादशाहपुर में सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ समय पहले तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए ने सुरक्षा एजेंसी के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया था। उस आंदोलन दबाव के बाद एजेंसी ने घुटने टेके और सुरक्षा कर्मियों की रुका हुआ वेतन उन्हें दे दिया था लेकिन फिर सुरक्षाकर्मियों के सामने एक नया संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने देखा तो पता चला 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक का वेतन अधर में लटक गया है। एनवायरो एजेंसी से बात करने के दौरान पता चला कि इस पूरे संकट की मुख्य वजह सुरक्षा एजेंसियों का बदलाव है। वर्तमान एजेंसी का साफ कहना है कि उन्होंने 15 अप्रैल के बाद से अब तक का पूरा भुगतान सुरक्षा कर्मियों को कर दिया है। उन 15 दिनों के वेतन का जिम्मा सोसाइटी की देखरेख कर रही पुरानी एजेंसी के हाथों में था।