फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में नगर निगम कर्मियों की 15 दिवसीय हड़ताल जारी

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 20 Aug 2026 06:32 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को मानी गई मांगों के पत्र जारी न करने के विरोध में गुरुग्राम के पुराने नगर निगम कार्यालय में निगम कर्मियों की हड़ताल वीरवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारी कल, 21 अगस्त को मुख्य सदर बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से समर्थन की अपील करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने उनकी मांगें लागू करने के आदेश जारी नहीं किए, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगी। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। इसका संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा और सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर "तानाशाही और वादाखिलाफी" का आरोप लगाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें