गुरुग्राम के चक्करपुर क्षेत्र (गैलेरिया रोड) में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डीटीपीई की तरफ से तोड़फोड़ कार्रवाई की। लाइसेंस प्राप्त भूमि पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग ने पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भूमि पर की गई। अधिकारियों के अनुसार कई खसरा नंबर पर बनी अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब 13 ढांचों को ध्वस्त किया गया, जिनमें केमिस्ट शॉप, टायर शॉप, पेंट शॉप, हार्डवेयर दुकान, कार बैटरी की दुकान, फूलों की दुकान, अनधिकृत कार्यालय, पेट शॉप, कैफे एवं स्टोर, लोहा-स्टील गोदाम तथा कबाड़ी की दुकानें शामिल थीं।