फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर में 1250 मीटर लंबे एलिवेटेड रोड से मिलेगी राहत

विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Oct 2025 02:23 PM IST

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर मानेसर में 1250 मीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर काम शुरू हो गया है। एलिवेटेड रोड बनाने से हाईवे पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी। हाईवे पर कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मानेसर एलिवेटेड रोड पर कार्य शुरू कर दिया है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि पिलर बनाने के लिए सड़क को ठीक करने के बाद वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एलिवेटेड रोड 26 पिलर पर 1250 मीटर लंबी होगी। यह मानेसर पुलिस चौकी से एनएसजी गेट पर एलिवेटेड होगी। इस पर करीब 75 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें