फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बनेंगे 100 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भूजल रिचार्ज को मिलेगा बढ़ावा

गुरुग्राम में बारिश के पानी के बेहतर प्रबंधन और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने बड़ा कदम उठाया है। पायलट प्रोजेक्ट के उत्साहजनक परिणामों के बाद शहर में 100 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करेगा। इनमें 50 सिस्टम NH-48 के पूर्वी हिस्से और 50 पश्चिमी हिस्से में लगाए जाएंगे। जीएमडीए की ओर से पांच रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का पायलट प्रोजेक्ट नई तकनीक के आधार पर किया जा रहा है। सिस्टम की क्षमता और वास्तविक प्रदर्शन को मापने के लिए फ्लोमीटर लगाए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 7 अगस्त 2026 को हुई बारिश के दौरान सेक्टर-31 के सिस्टम के जरिए करीब 7.20 लाख लीटर वर्षा जल जमीन में रिचार्ज किया गया। यह आंकड़ा सिस्टम में लगे फ्लोमीटर की रीडिंग से सामने आया। जीएमडीए फ्लोमीटर से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर प्रत्येक सिस्टम की क्षमता और प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें