फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरुग्राम में 10 हजार विद्यार्थियों ने दी 12वीं की अकाउंटेंसी परीक्षा

राहुल तिवारी Updated Tue, 24 Feb 2026 04:45 PM IST

गुरुग्राम में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी की परीक्षा दी। लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने जिले के 143 केन्द्रों पर परीक्षा दी। केन्द्रों पर सुबह से छात्रों की चहल पहल रही और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त नजर आई। परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थी समय से पहले पहुंचकर अंतिम तैयारी करते नजर आए। परीक्षा केन्द्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी की परीक्षा को काफी आसान बताया। अभिभावक भी अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए केन्द्रों के बाहर मौजूद रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी केन्द्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। अधिकांश विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी का पेपर आसान और संतुलित बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें