शुक्रवार को गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मिली सात साल के बच्चे प्रदुमन की लाश के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद स्कूल बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में वो चाकू भी बरामद हुआ जिससे बच्चे का गला रेता गया साथ ही ये बात भी सामने आई कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।