गुरुग्राम के थाना बझघेडा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी दो मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, बीती रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक युवक ने दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर एसएचओ मौके पर पहुंचे जहां पर उन्हें मासूम बच्चियों का शव मिला। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुकेश यादव ने ईंट से दोनों बच्चियों की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।