यूपी के जिले गाजियाबाद के मुरादनगर में दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आया युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। अब उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की भी सहायता मांगी गई है।