बॉर्डर थाना क्षेत्र के खुशी वाटिका कॉलोनी स्थित स्विमिंग पूल में डूब कर युवक की मौत हो गई। युवक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है। मौलाना आजाद कॉलोनी बेहटा हाजीपुर में सलमान उर्फ बबलू (35) परिवार के साथ रहते थे। सलमान बेहटा हाजीपुर कॉलोनी स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। कुछ देर बाद वह स्विमिंग पूल में बेसुध व्यवस्था में मिला। स्विमिंग पूल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना देकर सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मौत की सूचना मिलने के बाद लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा परिवार से मिलने पहुंचे।एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से बात की है। परिजन पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच कर रही है।