समाज कल्याण विभाग में कई बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई आश्वासन न मिलने पर एक विधवा महिला रो पड़ी। महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत हुए एक साल हो गया। उसने उसी वक्त आवेदन किया था। सोचा था पैसे मिल जाएंगे तो कोई छोटा काम कर लूंगी। जिससे बच्चों का पेट पाल सकूं लेकिन अब कोई उम्मीद नहीं दिख रही। विभाग में पारिवारिक लाभ योजना सहित वृद्धावस्था पेंशन के।नए आवेदकों को भी पैसे नहीं मिल रहे हैं।