फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बीडीएस पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए व्हाइट कोट एंड एकेडमिक अवार्डस सेरेमनी का आयोजन

अनुज कुमार Updated Sat, 24 May 2025 09:59 PM IST

आईटीएस डेंटल कॉलेज बीडीएस पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष छात्रों लिए व्हाइट कोट एवं एकेडमिक अवार्डस सेरेमनी का आयोजन किया। समारोह में बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्रों को आधिकारिक तौर पर क्लीनिक की जिम्मेदारी सौपी गई। शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश मोहन, संस्थान के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा व वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इनके द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीडीएस पाठ्यक्रम के टॉपर्स व कॉलेज के बीडीएस पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को रैंक इम्प्रूवमेन्ट अवार्ड के रूप में प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ अखिलेश मोहन ने संस्थान के छात्रों को विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिये संस्थान की सराहना की और सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनको विश्व स्तरीय क्लीनिकल कौशल और रिसर्च को शामिल करने के साथ अपने दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। वार्षिक फैकल्टी एप्रिसिएशन एवं रिसर्च पुरस्कार संस्थान के निदेशक- प्रधानाचार्य डॉ देवी चरण शेट्टी द्वारा वितरित किये गए। निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी समेत सभी दंत विभागों के एचओडी एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे। डॉ पीयूष कुमार ने छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट समारोह के महत्व को समझाया। डॉ. पायल शर्मा, डॉ. सोनाली तनेजा, डॉ शिवानी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें