दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और काले बादलों के बीच कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिनभर बादल, गर्जना और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। गाजियाबाद में विवेकानंद रोड पर अंधेरा छा गया।