फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आंध्र प्रदेश का तरबूज रोजेदारों की पहली पसंद बना

Sat, 08 Mar 2025 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

माह रमजान में जहां फलों की मांग ज्यादा हुई है वहीं आंध्र प्रदेश का तरबूज रोजेदारों की पहली पसंद बन रहा है। दुकानदार ने बताया कि वह रोजाना 550 से 600 किलो तरबूज बेच रहा है। गांव मसूरी मैन रोड पर हापुड निवासी परवेज अली खुले में फलों की दुकान लगाकर फल बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे माह रमजान में हापुड़ से आकर मसूरी में फल बेचते हैं। परवेज ने बताया कि वे रोजाना दिल्ली आजादपुर मंडी से फलों को लाकर यहां बेचते हैं। परवेज के अनुसार, सबसे ज्यादा आजकल यहां रोजेदारों को आंध्रा का तरबूज पसंद आ रहा है, ग्राहकों की मांग पर वह सिर्फ आन्ध्रा वाला तरबूज ही बेच रहे हैं जिसकी रोजाना वे 550 से 600 किलो तक बिक्री कर रहे हैं। जिसको आज 30 रुपये किलो से बिक्री की गई। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश का तरबूज मीठा रसीला व लाल निकल रहा है। रोजेदार को शाम इफ्तार तक पानी की काफी कमी महसूस हो जाती है तो तरबूज का सेवन करने से शरीर को प्रचुर मात्रा में पानी मिल जाता है। जबकि केले 70 रु दर्जन,सेब 150 से 170रु किलो,अंगूर 100 रुपये,खरबूजा व सरदा 100 रुपये, संतरा 100 रुपये,चीकू 100 रुपये और अनार 180 रुपये किलो के भाव से बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें