गाजियाबाद के इंदिरापुरम नीति खंड एक में मंगलवार को प्रशासन की ओर से मंगल साप्ताहिक पैंठ नहीं लगाने दी। जिस पर छोटे व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ व्यापारियों की पिटाई कर दी गई। सूचना पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर बाजार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विरोध जताया और प्रदर्शन करने के लिए बर्तन बेंचने के लिए बैठ गए।