आवास विकास परिषद की ओर से सोमवार को मंडोला में सेमीफिनिश्ड प्लॉट के लिए लकी ड्रा निकाला गया। इसके लिए अगस्त में आवेदन कराए गए थे। 226 प्लॉट के लिए कुल 462 लोगों ने आवेदन किए थे, जिसमें से 452 आवेदन सही पाए गए। सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित कम्युनिटी सेंटर में लकी ड्रा के जरिए प्लॉट आवंटित किए गए।