फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजिायाबाद: एएसपीएल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जितने वाली टीम का किया सम्मान, दी ट्राफी

अनुज कुमार Updated Sat, 24 May 2025 08:18 PM IST

ओम सन स्कूल के स्पोर्ट्स मैदान में क्रिकेट (ओम सन प्रिमियर लीग) का फ़ाइनल मैच कक्षा 10 और 11 के मध्य खेला गया। प्रबंधक अशोक गुप्ता ने बताया कि क्रिकेट लीग मैच के फाइनल मुकाबला में कक्षा 10 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 137 रन बनाकर कक्षा 11 को 138 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें कप्तान देवांश त्यागी ने 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कक्षा 11 की शुरुआत अच्छी नहीं रही, एक रन पर कप्तान गर्व रन आउट होकर बाहर आ गए। अभय त्यागी ने शानदार 40 रन बनाकर टीम को संभाला। आलेख ने आतिशी पारी खेलकर 65 रन बनाकर् अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। मैच के अम्पाइर कोच रमन शर्मा रहे। स्कूल प्रबन्धक अशोक गुप्ता ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। अकादमी निदेशक अनुराग गुप्ता व प्रधानाचार्या डॉ० पूर्णिमा वार्ष्नेय ने बच्चों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हे भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें