साहिबाबाद के न्यायखंड एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में बृहस्पतिवार को 10वें दिल्ली एनसीआर क्रिकेट लीग अंडर-14 के तहत स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट अकादमी और एसजी कैंट क्रिकेट अकादमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। स्प्रिंगफील्ड ने एसजी कैंट को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। कैफ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर एसजी कैंट क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में आठ विकेट खोकर 176 रन बनाएं। रब्बानी ने 46 गेंद में 51 रन और अमोघ सिरोही ने 25 गेंद में 47 रन बनाएं। दूसरी टीम स्प्रिंगफील्ड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 25.4 ओवर में चार विकेट खोकर 180 रन बनाएं। आरीज ने 57 गेंद में 49 रन व कैफ ने 63 गेंद में 74 रन बनाएं और चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए। टीम छह विकेट से टूर्नामेंट जीत गई।