फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मुरादनगर में 29 नवंबर से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

अनुज कुमार Updated Wed, 26 Nov 2025 09:50 PM IST

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान गाजियाबाद शाखा द्वारा आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संबंध में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह पावन कथा संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज की दिव्य प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में की जा रही है। श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी हेमा भारती एवं साध्वी श्वेता भारती ने बताया कि पूर्ण गुरु द्वारा प्राप्त ब्रह्मज्ञान ही वह आधार है जो न केवल व्यक्ति के अंतर्मन को जागृत करता है बल्कि समाज निर्माण की सुदृढ़ नींव भी स्थापित करता है। बताया कि यह पावन कथा 29 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक केएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगी। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के ब्रह्मज्ञानी शिष्य एवं शिष्याएँ कार्यक्रम की शोभा को बढ़ायेंगे। कथा व्यास के रूप में साध्वी सुश्री पद्महस्ता भारती सुप्रसिद्ध संगीतज्ञों के साथ कथा का वाचन करेंगी। कथा से एक दिन पूर्व 28 नवम्बर को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें