गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कनावनी पुस्ता निवासी राहुल के मकान में प्रथम तल पर 12 जून की शाम करीब 5ः40 बजे आग लग गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार वालों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं वैशाली फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। दमकल टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।