फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रैबीज से नहीं हुई मौत': डॉक्टर का दावा, पिता बोले- कोर्ट जाऊंगा; छह साल के बेटे को कुत्ते ने था काटा

अनुज कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 05:49 PM IST

25 मई को ग्राम भनेड़ा निवासी किसान रोहित त्यागी के छह वर्षीय पुत्र शिवा के पैर में कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद परिजन द्वारा उसे मुरादनगर सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे एंटी रैबीज के तीनों डोज लगाई गई। परिजनों के अनुसार दस जून को बच्चे को बुखार आया उसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। रोहित त्यागी का कहना है अगर शासन की ओर से उनके मामले की जांच कराकर दोषियों के ऊपर कार्रवाई नहीं होती है, तो मामले को लेकर कोर्ट तक जाएंगे। वहीं, इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि बच्चे की मौत ब्रेन एडीमा के कारण होने की संभावना है। बच्चे की जांच रिपोर्ट से यह साफ है कि उसमें रैबीज जैसे लक्षण नहीं थे। रैबीज होने की दशा में मांसपेशियों में जकड़न, मुंह से लार आना, पानी से डरना जैसे कोई लक्षण बच्चे के अंदर देखने को नहीं मिली। बच्चे की आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट भी निगेटिव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें