उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके की एलीवेटड रोड का बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एलीवेटड रोड पर यूपी पुलिस की गाड़ी एक कार के पीछे दौड़ रही है। इस दौरान कार सवार बैक गियर में ही अपनी कार को पीछे की ओर दौड़ा रहा है। पुलिसकर्मी उसे रोकते रहे, लेकिन वह नहीं रुका। काफी दूर तक वो गाड़ी को बैक गियर में ही दौड़ाता रहा। वह कई गाड़ियों से टकराने से भी बच गया।