भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को बदनाम किया जा रहा है। फिलहाल अभी दिल्ली जाने का किसानों का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाएगा तो बताकर जाएगा, इसकी सूचना सरकार को पहले भेज दी जाएगी। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछार किए जाने की निंदा की और कहा कि यह किसानों के साथ गलत हो रहा है। सरकार उद्योगपतियों की पैरोल पर चल रही है। जब तक एमएसपी गांरटी कानून नहीं बनेगा किसान आंदोलन बंद नहीं करेगा। 21 फरवरी को किसान प्रदेश के सभी कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।