फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में देर रात बवाल: महिला को फ्लैट खाली करने को कहने पर बढ़ा विवाद, पुलिस पहुंची

अनुज कुमार Updated Fri, 24 Apr 2026 01:16 PM IST

मुरादनगर की लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी में बुधवार रात एक विवाद के बाद हंगामा हो गया। एक महिला को उसके व्यवहार के कारण फ्लैट खाली करने को कहा गया था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि एक महिला के व्यवहार को लेकर शिकायतें थीं, जिसके चलते उसे फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया। उसके मकान मालिक ने भी उसे फ्लैट खाली करने का निर्देश दिया था। इसके बाद, एक महिला ने सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी और शैलेश भारद्वाज के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिन्होंने स्थिति को और भड़काया। आरोप है कि बाहरी दो लोगो ने शैलेश भारद्वाज को जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सोसाइटी में भारी हंगामा मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, सोसाइटी के सभी निवासियों ने एकजुट होकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया। निवासियों ने यह भी बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी को बार-बार बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वे गलत मानते हैं। सोसाइटी के निवासियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, सोसाइटी में शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें