राम भक्तों पर गोली चलाने वाले जब चंदे की चिंता करते हैं तो इससे लोग नाराज़ होते हैं। गाजियाबाद में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन कल्याण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज हो चुका है। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।वह मेरठ मंडल की विभागीय समीक्षा के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं। उनकी स्थिति चुनाव बाद ममता बनर्जी जैसी होगी।