वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर मंगलवार दोपहर एक कार ट्राला में पीछे से घुस गई और कार के पीछे आया केन्टर कार में पीछे से आ घुसा, गनीमत रही कार में सवार दोनों व्यक्ति सकुशल रहे। तेज बारिश के दौरान हुई दुर्घटना। एनएच नौ पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर वाहनों को सुचारू कराया। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे पुलिस को एनएच नौ स्थित वेव सिटी गेट के पास कार और ट्राला की टक्कर हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को एक साइड कराकर एनएच नौ पर जाम में फंसे वाहनों को सुचारू कराया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे एनएच नौ पर डासना की ओर से फीगो कार में सवार दिल्ली निवासी जितिन गुप्ता के साथ उनके रिश्तेदार दीपांशु गुप्ता दिल्ली की ओर जा रहे थे, जब ये वेव सिटी गेट के पास कलश फार्म हाउस के सामने पहुंचे तो इनकी कार के आगे चल रहा ट्राला अचानक सड़क पर दांई ओर घूम गया जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर ट्राला में पीछे जा घुसी और इनके पीछे आ रहा केन्टर भी इनकी कार में पीछे घुस गया इनकी कार आगे पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई मगर गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। ट्राला चालक अपना ट्राला छोड़कर भाग गया,पुलिस ने ट्राला कब्जे में ले लिया।