गंगनहर के पास स्थित यूनाइटेड पैराडाइज कॉलोनी के लोगों ने मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि करीब 14 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।