महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय से अपने खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की असंवैधानिक नजरबंदी से रिहा करवाने की प्रार्थना की, ताकि वो प्रयागराज उच्च न्यायालय में अपने विरुद्ध दाखिल की गई मुस्लिम विद्वानों की जनहित याचिका पर अपना पक्ष रख सकें।यह वीडियो आज डॉ उदिता त्यागी ने जारी किया है।