शुक्रवार को लोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बड़ी संख्या में गो सेवकों ने एकत्र होकर जमकर हंगामा काटा। गो सेवकों ने एचएफ-एक, एचएफ-दो, डीएलएफ लोनी, अंकुर विहार स्थित गोशालाओं सरकार की तरफ से मिलने वाले चारे, खल व अन्य व्यवस्थाओं के मुहैया न होने का आरोप लगाया है। साथ ही अधिकारियों की साठगांठ से पशुओं के लिए आने वाले सामान की कालाबाजारी होने की बात भी कही। कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताते हुए गो सेवकों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा काटा और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की चेतावनी दी है।