दिल्ली से मेरठ वाली लाइन वाहनों के लिए और मेरठ से दिल्ली आने वाली लाइन को कांवड़ यात्रा के लिए प्रयोग किया जाएगा। वहीं कांवड़ मार्ग पर पुलिस ने मेरठ रोड स्थित कट पर बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने मधुबन क्षेत्र में सोमवार को निरीक्षण किया।