फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: सिलिंडर फटने से चार मंजिला इमारत में लगी आग

अनुज कुमार Updated Tue, 05 May 2026 04:03 PM IST

नीतिखंड 2 स्थित स्थित बिल्डिंग संख्या 495 बैकुंठम में 5 मई की दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। बिल्डिंग के प्रथम तल पर प्रदीप अग्रवाल, दूसरे तल पर अनुराग द्विवेदी और तीसरे तल पर जेपी गुप्ता का परिवार रहता है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर तीनों परिवार में काम करने वाले घरेलू सहायक रहते हैं। मंगलवार दोपहर बेसमेंट में रखे दो घरेलू छोटे व एक बड़ा सिलिंडर फटने से आग लग गई। हादसे के समय प्रथम तल पर तीन बच्चे और दूसरे तल पर दो बुजुर्ग समेत 4 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने दो वाटर वायजर से आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग के अंदर लोहे का जाल तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पड़ोस की बिल्डिंग को खाली कराया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसा सिलिंडर में लीकेज के बाद फटने से होने की बात सामने आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें