सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने एमएमजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड, महिला अस्पताल और टीवी अस्पताल का निरीक्षण किया। प्राइवेट वार्ड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उद्घाटन होगा। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राइवेट वार्ड के सामने घूम रहे बंदरों के झुंड के दर से अधिकारी और अस्पताल स्टाफ भी बचकर निकलते हुए दिखाई दिए। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और डॉ. चरन सिंह ने सीडीओ को बंदरों से बचाते हुए प्राइवेट वार्ड से बाहर निकाला।