गाजियाबाद में 7 अप्रैल यानी आज आर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि ओएफएम की मेल आईडी पर एक किसी अन्य मेल आईडी से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस संबंध में थाने की पुलिस टीम, साइबर सेल, बीडीएस टीम एवं अन्य टीमें साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है। जैसे आईपी एड्रेस आदि संकलित किया जा रहा है। इसके बाद में थाना पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।