फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार सवारों ने बालेनो कार सवारों पर की फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

विजय पुंडीर Updated Sat, 03 Jan 2026 02:43 PM IST

नए साल के जश्न में वीवीआईपी सोसाइटी में हुए विवाद के चलते शनिवार को बदला लेने के लिए थार सवार चार पांच युवकों ने पिस्टल से बालेनो कार पर फायरिंग कर दी। एक के बाद एक तीन फायर किए गए। ग्रामीणों थार सवारों का पीछा किया। थार सवार हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नंदग्राम क्षेत्र के गांव सीकरोड में सुनील की दुकान पर गांव के ही अंकुर उर्फ सिट्टी और उसका दोस्त हर्ष समान खरीदने पहुंचे। सामान लेकर दोनों बालेनो कार में सवार हो गए और घर लौटने लगे। इसी दौरान बलेनो कार के बराबर में आई थार सवार युवकों ने अंकुर और हर्ष पर फायरिंग कर दी। तीन गोली कार में जा धंसी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थार सवारों का पीछा किया। थार सवारों ने ग्रामीणों को धमकी दी और हवाई फायर कर भाग गए। मौके पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी कार में धंसी गोलियों के निशान की जांच पड़ताल की। एसीपी ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वीवीआइपी सोसाइटी में नए वर्ष के जश्न के दौरान अंकुर उर्फ सिट्टी का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। पीड़ित ने इसी विवाद के चलते जानलेवा हमले की बात कही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें