दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कला स्तिथ ढाबे के सामने गुरुवार रात हमलावारों ने कार सवार हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हिस्ट्रीशीटर राहुल को पेट, गले और सीने में चार गोलियां लगी। राहुल को गंभीर अवस्था में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।