फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दा शोरूम में धधकी आग, लाखों का सामान जलकर राख

मोहन नगर के लोनी मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट दो में संचालित गद्दा शोरूम कमलेश इंटरप्राइजेज में रविवार शाम करीब छह बजे आग धधक गई। हादसे में शोरूम के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के प्रतिष्ठानों में फैलने से पहले ही आग को बुझा लिया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि रविवार का दिन होने की वजह से शोरूम बंद था। शुरूआती जांच में आग शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से लगने की बात सामने आई है। सोमवार को टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें