गाजियाबाद में सरकार पर काला कानून बनाने का आरोप लगाकर भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा बनाए गए खेती मसौदे की प्रतियां जलाकर नारेबाजी की। किसानों ने तहसीलदार सदर रवि कुमार सिंह को अपने बीच बैठा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।