प्रदूषण को कम करने के लिहाज से लाई गई इलेक्ट्रिक बस आज भी साहिबाबाद डिपो में खड़ी है। डिपो में आई 37 बसों में से केवल 4 बस ही संचालित हो रही है। फिलहाल बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शहर में ग्रेप 4 लागू किया गया है। डिपो पर चार्जिंग स्टेशन निर्माण काम चालू है। चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा न पाने के कारण ही बसों का संचालन रुका हुआ है।