वसुधरा सेक्टर तीन स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य दिव्यांग आयुक्त हिमांशु शेखर झा और भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता और पद्मश्री अर्जुन पदक से सम्मानित डॉक्टर दीपा मलिक आयोजक स्थल पर पहुंचे। दीपा मलिक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम अपने साथ-साथ हर एक दिव्यांग को समाज की सोच से ऊपर उठाकर खेल के क्षेत्र में आगे बढाना चाहते हैं। इसके लिए हमने व्हीलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन शुरू किया है। यह फाउंडेशन का दूसरा कबड्डी टूर्नामेंट था।