फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद के गांव नाहल में फिर बवाल, ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, सामने आया वीडियो

मसूरी।क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान पर जान लेवा हमला होने पर अफरा तफरी मच गई,प्रधानी रंजिश में हुआ हमला,प्रधान ने घर में घुसकर जान बचाई,सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची,आरोपी हुये फरार।प्रधान ने एक ही परिवार के 5 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर धमकी देना व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया है। मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल निवासी तसव्वुर अली पुत्र हाजी शौकत अली वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि वे बुधवार रात 10 बजे मौहल्ला खाकियान नाहल निवासी ठेकेदार अब्दुल सलाम की बैठक में बातचीत कर रहे थे तभी वहां सदाकत की पत्नी मुन्जरीन ने आकर प्रधान तसव्वुर अली को जूते से मारपीट कर दी और शोर मचाकर अपने बेटों जाकिर,तरीकत व महताब पुत्रगण सदाकत तथा पति सदाकत पुत्र इसहाक निवासीगण नाहल मसूरी को पीछे से इशारा करके बुलाकर कहा कि आज इस प्रधान को जान से मार दो तभी जाकिर,तरीकत व महताब पुत्रगण सदाकत तथा सदाकत पुत्र इसहाक ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करना शुरु कर दी,फायरिंग की आवाज से हडकंप मच गया,प्रधान तसव्वुर अली ने भागकर किसी तरह अब्दुल सलाम के घर में घुसकर अपनी जान बचाई।प्रधान ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर तसव्वुर अली को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पिछले चुनाव में तरीकत के चाचा इस्तकार को तसव्वुर अली ने हराकर चुनाव जीता था।तसव्वुर अली ने बताया कि इसबार तरीकत ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाह रहा है तो इनकी सोच है कि तसव्वुर अली को रास्ते से हटा दो तो चुनाव जीत लोगे।ग्राम प्रधान तसव्वुर अली पुत्र हाजी शौकत अली निवासी नाहल मसूरी ने पुलिस को तहरीर देकर मुन्जरीन पत्नी सदाकत,जाकिर,तरीकत व महताब पुत्रगण सदाकत तथा सदाकत पुत्र इसहाक निवासीगण ग्राम नाहल मसूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मामला प्रधानी रंजिश का लग रहा है,प्रधान तसव्वुर अली की तहरीर के आधार पर मुन्जरीन पत्नी सदाकत,जाकिर,तरीकत व महताब पुत्रगण सदाकत तथा सदाकत पुत्र इसहाक निवासीगण ग्राम नाहल के खिलाफ मारपीट करना जान से मारने की नियत से फायरिंग करना तथा धमकी देने की बीएनएस 109(1) व 351(3) धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है,जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें