संपत्ति कर के मीटिंग के मिनट्स को लेकर धरने पर बैठे पार्षदों के विरोध में नगर निगम के कर्मचारी शनिवार को धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि कावड़ यात्रा होने के कारण मीटिंग के मिनट्स अभी तैयार नहीं हो सके हैं। ऐसे में पार्षद धरने पर बैठकर कर्मचारियों को कार्य नहीं करने दे रहे हैं। और मीटिंग के मिनट के लिए उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं। वहीं पार्षद का आरोप है कि उनकी मांग बिल्कुल जायज है। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को भड़काकर पार्षदों के खिलाफ धरने पर बैठाया है।