सहायक पुलिस आयुक्त, मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत रावली रोड के पास एक वैन्यू कार द्वारा लोडिंग रिक्शे को टक्कर मार दी गई। जिसमें बैठा हुआ एक बच्चा घायल हो गया। घायल होने के उपरान्त दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और लड़ाई झगड़ा हुआ, जिससे दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए जिनकों उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। पुलिस की तरफ से अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।