मुरादनगर के सीएसएचपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक खेल महोत्सव के भव्य आयोजन का अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जी पी गुप्ताजी, मुकेश तायल, सजल तायल और अल्का गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जी पी गुप्ता के स्वागत संबोधन एवं मुख्य अतिथि द्वारा खेल ध्वज फहराने तथा प्रज्वलित मशाल के प्रज्वलन के साथ हुआ।