फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नाहल गांव में नमाजियों पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

ईद उल अजहा के पावन अवसर पर ग्राम नाहल ईदगाह में नमाज अदा करके निकल रहे नमाजी भाइयों पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा ने साथियों संग मिलकर पुष्पवर्षा कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। पंडित मनमोहन गामा ने कहा कि आप सभी सम्मानित नागरिकों के दुख सुख में पार्टी के कार्यकर्ता सदैव आपके साथ हैं, ईद उल अजहा का त्योहार खुशियां पूर्वक मनायें, पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि नाहल में ईद पर शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है,गांव में आमजन अब पुलिस के भय से मुक्त हैं और अपने त्यौहार को खुशीपूर्वक मना रहे हैं।इस मौके पर पंडित मनमोहन झा गामा के साथ सदाकत राणा,जावेद चौधरी,नफीस सलमानी,सुनील पालीवाल,चाँद राजपूत,नजर राजपूत, शहज़ाद,रिजवान हसरत,क़ासिद,आज़ाद,जफर मो0,श्याम पांडे,अमित कुमार,नीरज पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें