गाजियाबाद के मुरादनगर में रावली रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटने का लोगों ने आरोप लगाया है। डीएम को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। पूर्व सभासद विजयपाल हितकारी ने बताया कि रावली रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं, बताया कि खसरा नंबर 380, 381 व 382 तहसील के भूआलेख में कब्रिस्तान के तौर पर दर्ज है। कब्रिस्तान एकता कमेटी के सदस्यों ने भी बुधवार को प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया।