वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर देव हाईटस सोसाइटी में बीती रात फ्लेट में एक युवक चोरी करने के इरादे से घुसा, चोर को सोसाइटी के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।आरोपी के बैग में कई तालों की चाबीयां और ताले भी मिले हैं,उसकी जेब से एक नकली पांच सौ रुपए का नोट भी मिला है,पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वेव सिटी क्षेत्र के एनएच नौ डासना स्थित देव हाइटस सोसाइटी की संघर्ष समिति के सचिव मौहम्मद आसिफ कुरैशी के अनुसार रविवार रात 9:30 बजे देव हाईटस के फ्लेट नं 2014 में छुपे एक संदिग्ध युवक को फ्लेट में रहने वाले बीटेक के छात्र शाहरुख ने किचन के दरवाजे के पीछे छुपे युवक को बाहर निकाला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चमन पुत्र शिवचरण निवासी गजरौला अमरोहा बताया।